Wednesday, 23 April 2014

तनावमुक्त

तनाव भागने के आसान उपाय :      

तनाव को दूर करने हेतु  लोग बहुत से विधियाँ अपनाते है । कई कोशिशों के बाद भी यदि तनाव दूर नहीं होता है तो वे और गहरे अवसाद में चले जाते है । इससे बचने के कुछ आसान से तरीके हो सकते है, जो चुटकियो में आपका तनाव दूर करने के लिए काफी है ।

- ज्यादा से ज्यादा हँसने की कोशिश करे :

 हमेशा  हँसते रहना आपको तनाव को दूर करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा देता है । ऐसा करने से आपको तनाव से लड़ने की शक्ति भी मिलती है । हँसते रहने से आपको तनाव की महसूसता नहीं होती है ।

- हाथों को गर्म रखे :

जब हम तनाव की स्थिति में होते है तो शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है । ऐसा होने पर शरीर के कुछ भाग तेजी से ठंडे होने लगते है । यदि ऐसी स्तिथि बनती है तो दोनों हाथो को आपस में रगड़ने से गर्माहट आती है । तनाव के कारण शरीर पर पड़ रहे उल्टे असर को कम कर सकते है ।

- दान करने की कोशिश करे :

दान करने ज्यादातर लोगो को मानसिक शांति मिलती है । साथ ही सामाजिक उत्तरदायत्वों का महसूस होता है । ऐसा करने से आपको हल्कापन महसूस होता है । ज्यादा एक साथ दान न करके कुछ - कुछ भागों में ज्यादा बार दान करे । इससे मान में ज्यादा शांति मिलती है ।

-  खड़े अनाज खाए :

यदि आप अपने आप को बहुत ज्यादा डल महसूस कर रहे है तो पूरे अनाज खाए । इससे तुरंत ताकत मिलेगी साथ ही तनाव से मुक्ति मिलेगी । पूरे अनाज में में बड़ी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते है । अतः वह शुगर स्तर बढ़ता है जिससे आप तरोताजा महसूस करने लगते है ।

-  अपने शौक को अपनाये :

अपने मनपसंद काम को करने से तनाव को कई हद तक दूर किया जा सकता है । अपने मनपसंद शौक जैसे -
नाच, गाना, खेलना आदि को को कुछ देर करने से आप तनाव भगा सकते है ।

-  व्यायाम करे :

व्यायाम करने से मनोदशा को बदला जा सकता है । जब आपकी मनोदशा ठीक नहीं है तो व्यायाम करने लगे । इससे शरीर में प्रक्रियाएं होने लगाती है जिससे आप जल्दी तनाव मुक्त हो जाते है ।

-  सोच बदले :

सोच को परिवर्तन करने आप तनाव से मुक्त हो सकते है । इससे नकारात्मक भाव बदलते है और सकारात्मक भाव उनकी जगह लेने लगते है । तथा विचारो को काबू करने का आसान तरीका भी हो सकता है । 


No comments :

Post a Comment