मच्छरों से बचने के तरीके
- आजकल मच्छर मारने की टिकियाए और दवाइयां आती हैं परन्तु इसके उपयोग से हमारे शरीर को भी हानि देता है। इसलिए इनका उपयोग छोड़कर हमें प्राकृतिक तरीकों का उपयोग मच्छरों से बचने हेतु करना चाहिए।
- मच्छरों से बचने हेतु मच्छरदानी का उपयोग करें।
- अजवाइन को पीस लें इसके बाद इसमें समभाग में सरसों तेल मिलाकर इसमें गत्ते के टुकड़ों को तर करके कमरे में चारों ओर उंचाई पर रखे। इससे मच्छर भाग जाएंगे।
- नारंगी के छिलके जलते हुए कोयलों पर डाल दें । उसके बाद उस धुंये से मच्छर भाग जाएंगे।
- मच्छरों से बचने हेतु शरीर पर सरसों तेल का लेप करने से मच्छर नहीं काटेंगे ।
- तुलसी के पत्तों का रस भी शरीर पर लेप करने से मच्छर नहीं काटते ।
- नीम की पत्तियों के धुएं से भी मच्छरों से राहत मिलती है ।
- लहसुन स्वास्थ के लिए तो उपयोगी है ही परन्तु इसको शरीर पर लगाने से किट और पतंगे पास नहीं आ पाते क्यों की वे इसकी स्मेल को सहन नहीं कर पाते ।
No comments :
Post a Comment