Wednesday, 23 April 2014

तनावमुक्त

तनाव भागने के आसान उपाय :      

तनाव को दूर करने हेतु  लोग बहुत से विधियाँ अपनाते है । कई कोशिशों के बाद भी यदि तनाव दूर नहीं होता है तो वे और गहरे अवसाद में चले जाते है । इससे बचने के कुछ आसान से तरीके हो सकते है, जो चुटकियो में आपका तनाव दूर करने के लिए काफी है ।

- ज्यादा से ज्यादा हँसने की कोशिश करे :

 हमेशा  हँसते रहना आपको तनाव को दूर करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा देता है । ऐसा करने से आपको तनाव से लड़ने की शक्ति भी मिलती है । हँसते रहने से आपको तनाव की महसूसता नहीं होती है ।

- हाथों को गर्म रखे :

जब हम तनाव की स्थिति में होते है तो शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है । ऐसा होने पर शरीर के कुछ भाग तेजी से ठंडे होने लगते है । यदि ऐसी स्तिथि बनती है तो दोनों हाथो को आपस में रगड़ने से गर्माहट आती है । तनाव के कारण शरीर पर पड़ रहे उल्टे असर को कम कर सकते है ।

- दान करने की कोशिश करे :

दान करने ज्यादातर लोगो को मानसिक शांति मिलती है । साथ ही सामाजिक उत्तरदायत्वों का महसूस होता है । ऐसा करने से आपको हल्कापन महसूस होता है । ज्यादा एक साथ दान न करके कुछ - कुछ भागों में ज्यादा बार दान करे । इससे मान में ज्यादा शांति मिलती है ।

-  खड़े अनाज खाए :

यदि आप अपने आप को बहुत ज्यादा डल महसूस कर रहे है तो पूरे अनाज खाए । इससे तुरंत ताकत मिलेगी साथ ही तनाव से मुक्ति मिलेगी । पूरे अनाज में में बड़ी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते है । अतः वह शुगर स्तर बढ़ता है जिससे आप तरोताजा महसूस करने लगते है ।

-  अपने शौक को अपनाये :

अपने मनपसंद काम को करने से तनाव को कई हद तक दूर किया जा सकता है । अपने मनपसंद शौक जैसे -
नाच, गाना, खेलना आदि को को कुछ देर करने से आप तनाव भगा सकते है ।

-  व्यायाम करे :

व्यायाम करने से मनोदशा को बदला जा सकता है । जब आपकी मनोदशा ठीक नहीं है तो व्यायाम करने लगे । इससे शरीर में प्रक्रियाएं होने लगाती है जिससे आप जल्दी तनाव मुक्त हो जाते है ।

-  सोच बदले :

सोच को परिवर्तन करने आप तनाव से मुक्त हो सकते है । इससे नकारात्मक भाव बदलते है और सकारात्मक भाव उनकी जगह लेने लगते है । तथा विचारो को काबू करने का आसान तरीका भी हो सकता है । 


Monday, 21 April 2014

मच्छरों से बचने के तरीके

  •  आजकल मच्छर मारने की टिकियाए  और दवाइयां आती हैं परन्तु इसके उपयोग से हमारे शरीर को भी हानि देता है। इसलिए इनका उपयोग छोड़कर हमें प्राकृतिक तरीकों का उपयोग मच्छरों से बचने हेतु करना चाहिए।
  • मच्छरों से बचने हेतु मच्छरदानी का उपयोग करें।
  •  अजवाइन को पीस लें इसके बाद इसमें समभाग में सरसों तेल मिलाकर इसमें गत्ते के टुकड़ों को तर करके कमरे में चारों ओर उंचाई पर रखे। इससे मच्छर भाग जाएंगे।
  • नारंगी के छिलके जलते हुए कोयलों पर डाल दें । उसके बाद उस धुंये से मच्छर भाग जाएंगे।
  •  मच्छरों से बचने हेतु शरीर पर सरसों तेल का लेप करने से मच्छर नहीं काटेंगे । 
  •  तुलसी के पत्तों का रस भी शरीर पर लेप करने से मच्छर नहीं काटते । 
  • नीम की पत्तियों के धुएं से भी मच्छरों से राहत मिलती है । 
  • लहसुन स्वास्थ के लिए तो उपयोगी है ही परन्तु इसको शरीर पर लगाने से किट और पतंगे पास नहीं आ पाते क्यों की वे इसकी स्मेल  को सहन नहीं कर पाते । 

Tuesday, 15 April 2014

वेबसाइट बनाना सीखें

Add caption

आज के समय में हर किसी प्रोफेशनल के पास वेबसाइट होना जरूरी है | इससे आपके कम को पह्चान व विस्तार दोनों मिलता है | बाहर से वेबसाइट बनाना मुश्किल व महँगा होता है | इस साइट की मदद से आप एक प्रोफेशनल वेबसाइट बना सकते है | इस साइट के टूल्स का उपयोग करना आसान है | इस साइट की मदद से मनचाहा डिजाइन की साइट बना सकते है |

वेबसाइट बनाने के लिए यहाँ click करें । 


कुछ अन्य साइट 


इन साइट के द्वारा पूरी मुफ्त साइट बना सकते है 


  •  weebly.com
  •  zoho.com
  •  wix.com
  • yola.com

होम पेज बनाने हेतु 

  • follr.com
  •  about.me
  • dooid.me
  •  flavors.me

मोबाइल साइट बनाने  हेतु


  • onbile.com
  • wapka.mobi
  • octomobi.com

सॉफ्टवेयर डाउनलोड करे


 कंप्यूटर और इन्टरनेट पर काम करने वालो लोगो के लिए यह बहुत काम की वेबसाइट है । इस साईट पर आप के तमाम जरुरी सॉफ्टवेर उपलब्ध है । आप इस साईट के जरिये अपनी पसंद के सॉफ्टवेर खोज सकते है और इन सॉफ़्टवेयरों को ओपन सोर्स के माध्यम से उसमे बदलाव कर और नई चीजे जोडकर दूसरे लोगो के लिए और अधिक उपयोगी बनाकर नए सिरे पब्लिश कर सकते है । इस साईट के स्टोर में आपके काम से जुड़े हजारो सॉफ्टवेर उपलब्ध है । अपनी जरुरत के हिसाब से आप अपने लिए सॉफ्टवेर खोज सकते है । यदि इन सॉफ़्टवेयरों से जुड़ा आपके पास कोई नया आइडिया है तो उसका बखूबी इस्तेमाल कर सकते है । इस साईट के जरिये आप कई उपयोगी सॉफ्टवेर मुफ्त में डाउनलोड सकते है जिनकी बाजार में आपको खासी कीमत चुकानी पडती है।

यहाँ click करें 

ख़राब समान का पुनः उपयोग



कुछ नया करने की सोच रखने वाले लोगो के लिए यह एक शानदार वेबसाइट है । आप इसकी मदद से अपने घर की उन तमाम चीजो का फिर से इस्तेमाल करना सीख सकते है जिसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेक दिया जाता है । इस वेबसाइट पर ऐसे कई नुक्से मिल जायेंगे जिससे ख़राब हुए प्लास्टिक के ग्लासों का फिर से उपयोग किया जा सकता है । इसी तरह घर में लकड़ी के फर्नीचर पर अगर स्क्रेच पड़ गए हो तो उसे मिटने के तरीके आप  यहाँ से सीख सकते है । साथ ही आप सामाजिक जीवन के लिए जरुरी कई चीजो के बारे में सीख सकते है । जो बेहद उपयोगी साबित होंगी । वेबसाइट पर 35 केटेगरी और 424 उप कैटगरी में करीब एक लाख 70हजार से अधिक वीडियो और लेख है, जो आपको कुछ नया करने की सीख देती है । जनवरी 2008 में शुरू की गई यह वेबसाइट आज दुनिया के लाखो लोगो की पसंदीदा है|

click here 


इंग्लिश सीखें



बोलचाल की सामान्य इंग्लिश तो ज्यादातर लोगो को आती है लेकिन ऐसे लोगो को कागज पर उतारने में बड़ी दिक्कत आती है। अगर आप इंग्लिश पर अच्छी पकड़ बनाना चाहते है तो इसके लिए जरुरी है की आपकी ग्रामर अच्छी हो। वैसे तो इन्टरनेट पर तमाम ऑनलाइन कोचिंग साईट मोजूद है जो एक निश्चित फ़ीस लेकर कोचिंग देती है। अगर आप मुफ्त में अपनी इंग्लिश ग्रामर सुधारना चाहते है तो यह वेबसाइट आपके बहुत काम की है। इस साईट की मदद आप भाषा पर अच्छी पकड़ बना सकते है वो भी बिना कोई फ़ीस चुकाए। साईट पर हर टॉपिक को अच्छी तरह समझाया गया है। इस साईट के माध्यम से आपने क्या सीख,उसका ऑनलाइन टेस्ट भी लिया जाता है। भाषा पर गहराई के साथ पकड़ के लिए जो भी स्टडी मटेरियल जरुरी है, वो सब कुछ इस साईट पर उपलब्ध है। इस साईट की खासियत यह है कि यह आपको बहुत ही रोचक और मनोरंजक ढंग से भाषा सिखाने का काम करती है ।
click here

गूगल से सवाल



हमसे अधिकतर लोग गूगल सर्च इंजन के बारे में जानते है। हर किसी चीज को जानने के लिए गूगल का उपयोग करते है। लेकिन हममे से ही कई लोग है जो अपनी उत्सुकता को शांत करने के लिए गूगल पर जाने के बजाये आप सबाल पूछते है। बार -बार सवाल पूछे जाने के कारण आपका बोर होना स्वाभविक है। ऐसे में अब से आपसे कोई गेर जरुरी सवाल पूछे तो आप  से लेट मी गूगल दैट फॉर यू यानि आइ एमजीटीएफवाई डॉट कॉम पर जाने की  सलाह दे सकते है। इस वेबसाईट पर बने सर्च बॉक्स में यूजर को सवाल टाइप करने के बाद नीचे बने बॉक्स पर क्लिक करना होता है। इसके बाद गूगल केसे काम करता है और फिर पूछता है की क्या ये प्रतिक्रिया आपको कठिन लगती है। इस तरह आप उन लोगो को गूगल इस्तेमाल करने के बारे में बता सकते है जो इन्टरनेट रूपी संमंदर में सवालों के अनुकूल जबाब नहीं ढूंढ़ पाते। गूगल की तरफ से की गई शानदार पहल है ।

इसे जानने हेतु यहाँ क्लिक करें । 

कंप्यूटर और स्मार्टफोन से संबंधित समस्याऐ

कंप्यूटर और स्मार्टफोन का उपयोग करने वालो के लिए यह बहुत काम की वेबसाइट है। इस साईट की मदद से आप कंप्यूटर , स्मार्टफोन और इन्टरनेट के इस्तेमाल से संबंधित सामान्य तकनीकि समस्याओ को आसानी से हल कर सकते है । इस साईट की शुरुआत 2007 में हुई थी । साईट पर इन उपकरणों से संबंधित आपकी तमाम समस्याओ के हल सुझाए जाते है । कंप्यूटर और स्मार्टफोन से संबंधित किसी भी समस्या को लिखकर इस साईट पर डाल सकते हो और जानकारों से समस्या को ऑनलाइन जान सकते है। इस वेबसाइट का इंटरफ़ेस भी बहुत आसान है और आप 'आस्क पीसी प्रॉब्लम ' में जाकर अपनी समस्या लिखकर ट्रबलफ़िक्सर को मेल कर सकते है। साईट पर कुछ उपयोगी ट्रबल शूटिंग टिप्स भी दिए गए है । इन्टरनेट , विंडो -7 और विंडो -8 से संबंधित समस्याएं अलग से दी गई है ।

इस साइट पर पहुँचने हेतु यहाँ click करे । 

मास्टर पासवर्ड बनाये

आज सबके पास ई -मेल आईडी,फेसबुक और टिवटर ऐसे कई अकाउंट होते है परन्तु इन अकाउन्ट्स के पासवर्ड को याद रखना एक बड़ी समस्या है। ऐसे में यह साईट आपकेलिए उपयोगी हो सकती है। इस साईट के जरिय पासवर्ड को याद करने में जो समय खर्च होता है उसे बचाकर ऑनलाइन एक्सपीरिएंस बेहतर बनाया जा सकता है । इस साईट पर कई विकल्प दिए गए है । पहला विकल्प है मास्टर पासवर्ड का , जिसके जरिये आप अपने सभी तरह के अकाउंट के लिए एक मास्टर पासवर्ड का उपयोग करेंगे।दूसरा विकल्प है,ऑटोमेटिक फॉर्म फिलिंग। इसके जरिये आप वेब फॉर्म को सटीक और सुरक्षित तरीके से भर सकेंगे। तीसरा विकल्प है , वन क्लिक लॉग इन का , जिससे आप माउस से एक बार क्लिक करने पर कई अकाउंट खोल सकते है। चौथा विकल्प प्रोटेक्ट योर डाटा का है, इस पर क्लिक कर आप अपने कंप्यूटर के डाटा को इनक्रिप्ट कर सकते है ।  

  

इसके लिए यहाँ click करे  |

                                                                             

Thursday, 10 April 2014

ऑनलाइन वॉलपेपर बनाइये


में आप को एक ऐसी मजेदार वेबसाइट के बारे में बता रहू जिसके द्वारा आप ऑनलाइन वॉलपेपर बना सकते है। और वॉलपेपर को बनाने  हेतु कई सारे विकल्प भी मिलेंगे । जैसे अनडू करना , क्लियर करना आदि । यह वेबसाइट इतनी अच्छी है कि इसमे आप कई मजेदार इमेज बना सकते है । साथ ही आप वॉलपेपर को सेव भी कर सकते है ।

वॉलपेपर बनाने हेतु यहाँ click कीजिये ।