प्रायः workplace या सायबर कैफे जैसे public place पर internet browsing करते समय अपने data और information को safe रखना बड़ा मुश्किल होता है । कारण यह है कि आप जो भी webpage open करते है , उसकी सभी information कुकीज़ , अस्थायी फाइल्स और browsing history के रूप में public device पर save हो जाती है । और बाद में कोई भी उन्हें एक - एक करके खोल सकता है । ऐसे में यदि web surfing के बाद आप प्रत्येक फोल्डर में जाकर अपनी सूचनाओं को मिटाने से आपका बहुत समय नष्ट हो जायेगा । और यह तरीका भी ठीक नहीं है । साथ ही कुछ browser पर आपके username एवं password भी save हो जाते है । जो ऑनलाइन के हिसाब से खतरनाक है । ऐसे में private browsing के लिए सभी browser विशेष सेवाएं देते है ।
इससे नई window open होगी ।
Google chrome Incognito mode
सबसे पहले Google chrome web browser को ओपन कीजिये तथा उसके बाद नीचे दी गई तीनो keys को एकसाथ press कीजिये
Ctrl + Shift + N
इससे नई window open होगी ।
Internet Explorer
Internet Explorer को open कीजिये और उसके बाद नीचे दी गई तीनो keys को एकसाथ press कीजिये ।
Ctrl + Shift + P
इससे नई window open होगी ।
Mozilla firefox
Mozilla firefox को open कीजिये और उसके बाद नीचे दी गई तीनो keys को एकसाथ press कीजिये ।
Ctrl + Shift + P
इससे नई window open होगी ।
इस नई window में Surfing के दौरान कोई भी सुचना , Cookies या Temp internet files System की Directory में Save नहीं होगी ।
No comments :
Post a Comment