ayurvedik tips

 
बालों के झड़ने  की समस्या के  उपचार 
  • बालों की समस्या से निपटने का सरल उपाए है कि आप चाय पत्ती  जो है उसे पानी में उबालकर बालों को धोये । 
  • गाजर का अच्छी तरह से पीस कर उस लेप को बालों में लगाये । कम से कम २ घंटे तक लगाकर रखे । फिर धो ले । 
  • नीम और बेर की पत्ती को पीसकर और उसमे नींबू का रस मिलाकर के निरन्तर उपयोग करने से बालों के झड़ने से बचा जा सकता है । 
  •  बालो को मजबूत करने तथा टूटने से बचाने के बालों को अत्यधिक पोषण  देना होता है । इसके लिए मेहंदी बहुत फायदे मंद हो सकती है । 
  • बालों के गिरने को रोकने के लिए और पोषण देने हेतु सबसे अच्छा घरेलु नुख्शा है कि नहाने से 30 मिनिट पहले दही लगाये उसके बाद बालो के सुख जाने के बाद धो ले । ऐसा करने से बहुत फायदा मिलेगा । 


बालों की रुसी को हटाने के लिए उपाए 

  • निम्बू रस को नारियल तेल में पका ले फिर रोजाना सर की मालिश करने से रुसी की समस्या नहीं होगी 
  • यदि बाल रुसी या तैलीय है, तो नीम्बू के रस में जैतून तेल बालों की जड़ो में लगाना चाहिए । लगभग 20 मिनिट के बाद बालों को शैम्पू करे । 
  • 2 स्पून जैतून तेल में 2 चम्मच अरंडी तेल मिलाकर उसे बालों की जड़ों में लगाएं । 
  • 100 ग्राम नारियल के तेल में 4 ग्राम कपूर मिक्सकर रात को सोने से पहले बालों की जड़ों में लगाने से रूसी से राहत मिलती है ।



 

No comments :

Post a Comment